केशपुरा गांव में नि:शुल्क दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
करौली। आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं एस.बी.आई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज करौली जिले के केशपुरा गांव में नि:शुल्क दंत स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दांतों एवं मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना था।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ग्रामीणों की दंत जांच की गई तथा दांतों से संबंधित समस्याओं के उपचार एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित कुल 178 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को नियमित रूप से दांत साफ रखने, संतुलित आहार लेने तथा समय-समय पर दंत जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।
संस्था प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु लगातार विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।इस दौरान समन्वयक रंजीत झा , डॉ सचिन , डॉ अशोक एलटी सोनू , एवं अन्य स्टाफ़ ओमप्रकाश व भरत सेन एवं आँचल चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम मौजूद रही
