Uncategorized

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रभारी महासचिव जितेन्द्र सिंह ने दिया इस्तीफा दिया, लगातार दूसरी बार हार के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को भेजा त्यागपत्र, अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव की चुनावी रणनीति ने भेदा पश्चिमी बंगाल का किला

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रभारी महासचिव जितेन्द्र सिंह ने दिया इस्तीफा दिया, लगातार दूसरी बार हार के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को भेजा त्यागपत्र, अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव की चुनावी रणनीति ने भेदा पश्चिमी बंगाल का किला

अलवर. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं असम के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को घोषित असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए असम के प्रभारी महासचिव पद से अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है। जितेन्द्र सिंह असम प्रदेश के प्रभारी महासचिव का जिम्मा पिछले 10 सालों से संभाल रहे हैं और उनके नेतृत्व में असम में कांग्रेस को लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में हार मिली है। हालांकि सोमवार को ही घोषित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा की शानदार जीत से अलवर के सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का राजनीतिक कद राष्ट्रीय राजधानी और बढ़ गया है। भूपेन्द्र यादव को भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को भेजे त्यागपत को सोशल मीडिया पर वायरल कर कहा कि असम में हाल के चुनावी नतीजे बेहद निराशाजनक रहे हैं और इन नतीजों की मैं पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने त्यागपत्र में लिखा कि हमारे भरसक प्रयासों के बावजूद हम असम की जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। असम क लोगों की सेवा करने का हमने प्रयास किया।
जितेन्द्र सिंह ने कहा कि मुझे सेवा करने का अवसर मिला और पार्टी नेतृत्व न मुझ पर जो भरोसा जताया, उसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने असम की जनता के साथ वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं एवं पार्टी नेताओं का प्यार और सम्मान मिला। त्यागपत्र में जितेन्द्र सिंह ने स्वयं को कांग्रेस पार्टी के मूल्यों और दृष्टिकोण के प्रति पूरी तरह समर्पित बताया। उन्होंने अपने कार्यकाल में मिले मार्गदर्शन और सहयोग के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए गए, जिसमें असम की कुल 126 सीटों में से कांग्रेस केवल 21 सीटों पर ही जीत दर्ज करा पाई, जबकि वहां भाजपा को 102 सीटें मिली। इसके साथ ही असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे गौरव गोगोई को भी करारी हार झेलनी पड़ी है।

भाजपा नेतृत्व के भरोसे पर खरे उतरे अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अलवर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव पर भरोसा जताया और उन्हें चुनाव प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। भूपेन्द्र यादव ने अपने राजनीतिक कौशल का परिचय देते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई और इस बार विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भगवा फहरा दिया। यह केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की चुनावी रणनीति का नतीजा रहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रही, तृणमूल कांग्रेस को 100 सीटों के नीचे रहने को मजबूर कर दिया। अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव इससे पहले उड़ीसा, महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी रहकर विधानसभा चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में सफल रहे हैं।

Bhupendra BJP Leader

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *